अच्छे दिन – आने वाले हैं!!
June 24, 2014 Leave a comment
सुना था अच्छे दिन आने वाले हैं,
गुजरात का मॉडल देश में अपनाने वाले हैं।
विदेशी बैंकों से वापस लायेंगे काला धन,
यमुना का साबरमती सा कर देंगे वातावरण।
देश को महंगाई की मार से बचाएंगे,
दामाद जी को सलाख़ों के पीछे पंहुचाएंगे।
होने न देंगे देश में विदेशी निवेश,
धूल में मिला देंगे पकिस्तान जैसा देश।
भ्रष्टचार हो जाएगी बात पुरानी,
नहीं बख्शा जायेगा अम्बानी हो या अदानी।
अमरीका के वीसा की जरुरत नहीं हमें,
हिंदुस्तान को ही अमरीका बनाएँगे।
बस करो 5 साल इंतज़ार,
अच्छे दिन जरूर आयेंगे।